राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रोड़वेज बस के चालक और परिचालक के साथ प्राइवेट बस से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट करने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में फलौदी के रहने वाले प्रकाश व्यास ने पदम सिंह व 25-30 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसकी रोड़वेज बस को 30 मई की दोपहर को टेेचरी फांटे पर रूकवाया। जिसके बाद आरोपित ने चालक व परिचालक दोनो को जाति सूचक गालियां दी और मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसके राजकार्य में बाधा उत्पन्न की और उसकी सोने की चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


