राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में हाल रोड़ा निवासी प्रियंका ने लिखमाराम,घनश्याम,पन्नाराम,लक्ष्मणराम,जशोद,मीरा,लीला,उर्मिला,पुनमचंद,लिछमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रोड़ा में 14 मार्च की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके खेत में जबरन घुसकर हमला किया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से उसके और उसके परिजनों पर जान से मारने की नियत से हमला किया। जिससे उसके चोटें लगी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!