ट्रेन की चपेट में आ जाने युवक की मौत,शव हुआ क्षत-विक्षप्त-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर नोखा से करीब पांच किमी आगे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नागौर की तरफ सुबह एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के आगे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

मृतक के शव को पहले चीलो रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया। बाद में सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नोखा के राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। ट्रेन के आगे आने से मृतक का शव क्षत-विक्षप्त हो गया है, उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। उसके पास पहचान के लिए कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है। पुलिस मृतक के शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!