राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट लग जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के मोहकमपुरा में 28 मई की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार मदन ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका रिश्ते में भाई कल्याण ङ्क्षसह गांपव में तूफान के समय पशुओं को बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान बाहर गली में विद्युत पोल लगा हुआ है। जहां पर करंट प्रवाहित हो गया। जिसके चलते जैसे ही कल्याण ङ्क्षसह पोल के पास से गुजरा तो उसे करंट लग गया और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी ेहै।





