राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है । रविवार को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर में हीटवेव ने हर किसी को झुलसा दिया। रात 8 बजे तक गर्म हवाओं ने आमजन जीवन को झकझोर सा दिया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के 6 जिलों में आज आंधी-बारिश के आसार हैं। 3 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 11 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में तेज आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, में ऑरेंल अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, चितौडग़ढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।



