राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर घर पर पत्थर फेंकने और पशुओं के बाड़े में आग लगाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में जांगलू निवासी रेवंतराम ने झंवरलाल उर्फ भंवरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 अप्रैल को जांगलु की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके व उसके भाई केे साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपी ने उसके घर पर पत्थर फेंके और घर में पशुओं के बाड़े में आग लगा दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




