राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक से पीछा करते हुए स्कूटी को टक्कर मारने और फिर स्कूटी छीनकर ले जाने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में जेएनवीसी क्षेत्र में रहने वाले ओमप्रकाश ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 17 अप्रैल की सुबह 5 बजे के आसपास गंगानगर चौराहे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि बाइक चालक उसका पीछा करते हुए आया और उसकी स्कूटी को टक्कर मार गिरा दिया। जिसके बाद स्कूटी छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!