राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किराये पर घर लेकर अब खाली नहीं करने को लेकर मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में नगर निगम रोड़ अग्रवाल विद्यालय के सामने रहने वाले शची राजवंशी ने शौकत अली, साहिल, रेणु, महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसका मकान किराये पर रहने के लिए लिया था। जिसको कई बार कहने के बाद भी खाली नहंी कर रहे है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!