राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब पीने के आदि व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के राजकमल फैक्ट्री के गेट के पास रानी बाजार में 7 मई की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई भंवर ङ्क्षसह जो कि शराब पीने का आदि था। सुबह करीब 6 उसके पास फोन आया तो वह मौके पर पहुंचा। जहां पर उसका भाई मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




