राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक चलती स्कूटी में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना रोशनीघर चौराहे की है। जहां पर अचानक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गयी। जिसके चलते एकबारगी अफरा तफरी मच गयी। देखते ही देखते स्कूटी धूं-धूं कर जल गयी। आग लगने से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि स्कूटी सवार समय रहते वाहन से सुरक्षित उतर गया। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में हड़कंप का माहौल बना रहा।



