राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खुद का बीडीए का कर्मचारी बताते हुए धोखाधड़ी से 13 लाख रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में पवनपुरी निवासी रवि तुलस्वानी ने आफताब निवासी रानी बाजार के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने खुद को बीडीए का कर्मचारी बताया और उसे खरीदशुदा जमीन का पट्टा बनवाने की बात कही। जिसके बाद आरोपित ने उससे पट्टा बनाने के नाम पर 13 लाख रूपए ले लिए। परिवादी ने बताया कि पैसे लेने के बाद भी पट्टा नहंी बना है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!