राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गैराज के आगे खड़ी स्विफ्ट चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में वारदात के राज से पर्दा उठा दिया है। मामला कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में श्रवण राजपुरोहित ने रिपेार्ट देते हुए बताया था कि 3 मई को खेतेश्वर कार सर्विस के आगे खड़ी उसकी स्विफ्ट गाड़ी चोरी हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए रविन्द्र नाम के युवक को दस्तयाब किया। जिसने पुछताछ में वारदात को स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने रविन्द्र नाम के युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से स्विफ्ट कार बरामद की।

पुलिस पुछताछ में आरोपी ने दस अन्य वारदातों को भी स्वीकार किया है। जिसमें गजेवाला जांभेश्वर मंदिर में चोरी, दुकान में ताले तोड़कर गल्ले से रूपए चोरी, रणजीतपुरा में ढा़बे पर एक अन्य दुकान से चोरी, ख्ंिादासर व रणजीतपुार में बाइक चोरी, खिंदासर में कपड़े की दुकान में चोरी, मोबाइल की दुकान में चोरी, टायर पंचर की दुकान से चोरी, सोने की दुकान से चोरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक कुछ महीने पूर्व ही बालिग हुआ ओर मासूम सा दिखता है। ऐेसे में उस पर कोई शक नहीं करता है और इसी का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी महंगे कपड़े व जूते पहने व गाडिय़ां चलाने का शैकीन है। ऐसे में अपने शौक पुरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी जसवीर कुमार, रोहिताश भारी, लखपत सिंह, बस्तीराम, दिपेन्द्र, अनिल, राजेन्द्र ङ्क्षसह शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!