राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। इसी के चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में लूणकरणसर पुलिस ने आज अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस टीम ने एसआई धर्मवीर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एनएच-62 पर सतासर फांटा लूणकरणसर के पास कार्रवाई करे हुए 500 ग्राम अवैध अफीम के साथ जोधपुर के रहने वाले श्रीराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई धर्मवीर, मदनलाल, वीरेन्द्र, विद्याधर, महावीर प्रसाद शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!