राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। अवैध तलवारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राजसमंद में की गयी है। जहां पर पुलिस टीम ने हजारों तलवारों के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर के पास से 9228 तलवारों का जखीरा बरामद किया है।

 

पहली कार्रवाई उपली ओडन में की गई। यहां भंगार गोदाम से 9032 तलवारें जब्त कर तलवार बनाने और धार देने के कई उपकरण पकड़े और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूसरी कार्रवाई भानसोल रोड पर एक बाड़े में वैल्डिंग की आड़ में चल रहे कारखाने में की गई, यहां से 196 तलवारें बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपियों से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तलवार के रूप में धारदार अवैध हथियार निर्माण व भंडारण के आरोप में नाथद्वारा की श्रीनाथ कॉलोनी निवासी अजय सिकलीगर, सोनू सुथार सिकंदर सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!