राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मशीनों पर जुआ खिलवा रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने लालगढ़ क्ष्ेात्र में रेलवे अस्पताल के पास एक दुकान में चल रहे केसिनों पर दबिश दी। जहां पर पुलिस टीम ने पांच मशीनो पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से पांच मशीनों से 11740 रूपए भी जब्त किए है। पुलिस टीम ने मौके पर से मनोज कुमार, आमीर खान और अजय पाल को गिरफ्तार किया है।




