अपराध पर लगाम लगाने के लिए किया जा रहा है नवाचार
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार नए -नए विकल्प पर कार्य किया जा रहा है ।इसी कड़ी में अब रात्रिकालीन गश्त को और ज्यादा सुदृढ़ बनाने के लिए एएसपी स्तर के अधिकारियों को गश्त में उतारा जा रहा है। ऐसे में रात की गश्त में अब एएसपी स्तर के अधिकारी भी नजर आएंगे। वे सीनियर सुपरविजन अधिकारी होंगे। आईजी ऑफिस में तैनात तीन एएसपी की भी रात को गश्त में ड्यूटी लगेगी।

रात्रिकालीन गश्त के दौरान शहर सेक्टर प्रभारी एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और ग्रामीण सेक्टर प्रभारी बनवारी लाल मीणा होंगे। रात्रिकालीन गश्त में एएसपी के अलावा डीवाईएसपी सुपरविजन अधिकारी होंगे। शहर में रात्रिकालीन गश्त को सिटी और सदर सर्किल में बांटा गया है। सिटी सर्किल में कोटगेट, नयाशहर, कोतवाली, मुक्ताप्रसाद के साथ ही नाल पुलिस थाना और सदर सर्किल में सदर, बीछवाल, जेएनवीसी के साथ नापासर पुलिस थाने को शामिल किया गया है।
प्रत्येक सर्किल पुलिस थाने का एसएचओ या इंस्पेक्टर जनरल गश्त अधिकारी होगा। ग्रामीण इलाकों में रात की गश्त की जिम्मेदारी एसएचओ की होगी और सीओ सुपरविजन अधिकारी होंगे। रात्रिकालीन गश्त 11 बजे से सुबह 5 बजे तक की जाएगी। रात्रिकालीन गश्त के लिए सिटी और ग्रामीण के दो व्हाट्सअप ग्रुप बनाए गए हैं। गश्त करने के वाले प्रत्येक अधिकारी को हर एक घंटे बाद इन गु्रप में अपनी लोकेशन डालनी होगी। एसपी मृदुल कच्छावा इन दोनों व्हाट्सग्रुप से जुड़े रहेंगे।



