राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गौसेवा अभियान के तहत आज पूगल रोड़ स्थित गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गोशाला प्रांगण मे आज स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू को श्रद्धाजंलि दी गयी। भामाशाह देवकिशन चांडक की अगुवाई में भगवान अग्रवाल, भाजपा नेता विजय उपाध्याय, प्रहलाद अग्रवाल सुभाष अग्रवाल, दाऊ अग्रवाल, विनोद गोयल, बाबू सोनी, द्वारका प्रसाद पच्चिसिया, नारायण चांडक, नंदकिशोर चांडक, तोलाराम पेड़ीवाल, डॉ श्याम अग्रवाल, मदन मोहन मल, राजू मोदी, नारायण बिहाणी, राधा मनीष नागल, बालचंद रांका, किरण गोड़, शेलेन्द्र यादव, पुनम ओझा, कृष्णा, रविन्द्र कुमार शंकरलाल अग्रवाल, रवि ओझा, रमेश अग्रवाल, गोपाल राठी, विनोद मोदी लोकेश अरोड़ा, भुनेश चांडक, शेखर पेडीवाल, रमेश पारीक, अजय बाफना एवं द्वारका प्रसाद लड्ढा, नंदलाल सहित गौशाला परिवार के सेंकड़ों श्रद्धालु गोभक्तो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।


इस दौरान देवकिशन चांडक ने फन्ना बाबू को याद करते हुए कहा कि बीकानेरी भुजिया को विश्व पटल पर ले जाने का श्रेय उन्हीं को है। भाजपा नेता विजय उपाध्याय ने कहा कि बीकानेर के उद्योग जगत में फन्ना बाबू के जाने से आई रिक्तता को कभी भरा नहीं जा सकता है।



