राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। मामूल बात को लेकर पति द्वारा पहले पत्नी की गोली मारने और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र की है। जहां पर सिंघावाली गांव में शुक्रवार दोपहर को यह घटना हुई। दरअसल पति अपनी पत्नी से पीहर जाने को लेकर नाराज था और दोनों के बीच अनबन थी। इसी बीच उनके रिश्तेदार के यहां शादी समारोह था।

जहां पर दोनो पहुंचे थे। शादी के घर में लग्न का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पति राघवेन्द्र अपनी पत्नी राधिका को कमरे में ले गया। जहां पर कमरा बंद कर उसने देशी कट्टे से राधिका की छाती पर गोली मार दी। जिसके बाद खुद के भी गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर राधिका के परिजन कमरे की तरफ भागे।
उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। तब तक राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी। राधिका को गंभीर हालत में रूपवास हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से रेफर करने पर उसे भरतपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत क्रिटिकल होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।



