राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर धीरेरो-दुलमेरा के बीच की है। जहां पर ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गयी। जिसके चलते पीलीबंगा निवासी बंशीलाल की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार बंशीलाल जामसर से अपने गांव पीलीबंगा की और लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके नीचे बंशीलाल आ गया और नीचे दबने से उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और भाजपा नेता मालदास मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों के सहयोग से व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



