राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पीबीएम अस्पताल रोड़ पर आज दिन में अचानक अफरा तफरी मच गयी। दरअसल जीवन रक्षा अस्पताल के पास एक बाइक में अचानक आग लग गयी। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। इस दौरान आसपास के लोगों ने गीले तपड़, पानी से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहंी बुझ सकी।

फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किल या फिर स्पार्किंग के कारण बाइक में आग लगी होगी। गनीमत रही कि घटना के दौरान बाइक पर कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!