राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल बुधवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए है। 294 विधानसभा सीटों पर चुनावों के बाद विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए। जिनमें अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा और टीएमसी में कांटे की टक्कर बताई गयी। वहीं कुछ एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार भी बनते हुए दिखाई गयी है। हालांकि ये केवल मात्र एग्जिट पोल है ये निर्णय नहीं है।

 

विधानसभा चुनावों के नतीजे चार मई को आएंगे लेकिन इससे पहले ही एक बार फिर सियासी पारा उफान पर है। विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के 24 घंटे बाद सीएम ममता बनर्जी ने वीडियो जारी कर एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर दिए है । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि राज्य में फिर से टीएमसी सरकार बनेगी। ममता ने कहा- टीएमसी बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी।

 

ममता ने कहा एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, ताकि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया। इधर टीएमसी नेताओं ने कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया। पार्टी का आरोप है कि बैलेट बॉक्स बिना उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के खोले जा रहे हैं। इसको लेकर टीएमसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!