राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसी धार्मिक आयोजन में पहुंची महिला के लघुशंका जाने के दौरान दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। रिपोर्ट में महिला ने बताया यह घटना 25 अप्रैल 2026 की रात करीब की है।

 

जब वह एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वह लघुशंका के लिए ढाणी के पीछे खेत में गई थी। इसी दौरान आरोपी पीछे से आया और उसे जमीन पर पटक दिया। पीडि़ता के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में गमछा डालकर आवाज दबा दी और जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

 

महिला ने बताया- इसी दौरान उसकी जेठाणी पीछे आती दिखाई दी, जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग गया। आरोप है कि जाते समय उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने कहा कि यदि उसने घटना की जानकारी किसी को दी तो वह जान से मार देगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!