राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्विफ्ट कार के बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो जाने की खबर सामने आयी है ।घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात को करीब 12 बजे के आसपास लखासर-बेनीसर के बीच की है। जहां पर स्विफ्ट को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्विफ्ट कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी और आगे से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार धीरज पुत्र गोपालदास को चोटें लगी। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।




