राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। आज पांच राज्यों में हुए चुनावों के बाद अलग-अलग एग्जिट पोल सामने आए है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की है। जहां पर भाजपा और टीएमसी में कड़ी टक्कर एग्जिट पोल में दिखाई जा रही है। हालांकि कई एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। देश के पांच राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।

 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी इतिहास में पहली बार सरकार बनाती दिख रही है, हालांकि उसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, असम में बीजेपी की बढ़त, तमिलनाडु में डीएमके की वापसी और केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि ये अनुमान एग्जिट पोल में लगाए गए हैं और इन सभी राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के असल नतीजे 4 मई को आएंगे। आज आए एग्जिट पोल के चलते भाजपाई खुश नजर आ रहे है और एग्जिट पोल पर भरोसा करते हुए बंगाल में सरकार बनाने की तैयारी करते हुए नजर आ रहे है।

 

बता दे कि बंगाल चुनाव में भाजपा ने बड़े स्तर पर पदाधिकारियों को मैदान में उतार दिया था। जिसके चलते भाजपा उत्साहित है कि इस बार बंगाल फतह हो जाएगी लेकिन इसके लिए फिलहाल चार मई को नतीजों का इंतजार करना होगा। वहीं असम में भी भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। इसी तरह तमिलनाडूृ में डीएमके और केरल में सता परिवर्तन होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!