राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के चूनावढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर गांव सागरवाला में रात करीब 9 बजे के आसपास धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। महिला के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। सिर पर करीब 4 सेंटीमीटर गहरा घाव हुआ, जबकि हाथ और पैर पर भी गंभीर चोटें आईं। महिला का हाथ भी टूटा हुआ था।

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन लहूलुहान हालत में महिला को जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश को लेकर महिला का मर्डर करने का शक है। पोते की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!