राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ईनामी को गिरफ्तार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती राठोड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रोहित चौधरी की टीम ने कार्रवाई की है।

 

पुलिस ने 2500-2500 के दो इनामी विजेन्द्र ङ्क्षसह और कैलाशचन्द्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई सालों से फरार चल रहे थे। दोनो को कोलायत पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। बता दे कि 3 फरवरी 2021 को वर्चस्वी गागल ने रिपेार्ट देते हुए बताया था कि उसकी डाटा बिजनेस कंसलटेंट नामक सोलर प्लांट की फर्म में काम करती है ।

 

1 फरवरी को आरोपित ने उसके करमीसर तिराहे पर स्थित ऑफिस में घुसकर मारपीट की ओर फोन करके फर्जी तरीके से लॉरेंस विश्नोई का नाम उपयोग में लेते हुए वसूल की डिमांड की। पुलिस ने रिपेार्ट दर्ज कर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के दौरान अब दोनो को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रोहित चौधरी, कौशल्या, प्रदीप कुमार, अमरसिंह, भवानी सिंह, बस्तीराम शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!