राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टोल प्लाजा पर हंगामा करने और मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में रणजीतपुरा पुलिस थाने में मैनेजर कमल ङ्क्षसह ने 15-16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 20 अप्रैल की रात को 95 आरडी बरसलपुर टोल प्लाजा की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित एकराय होकर आए और टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल तोड़ दी और टोल का सामान तेाडफ़ोड़ करते हुए नुकसान पहुंचाया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान टोल प्लाजा से पैसे छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!