राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टे्रक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल की सुबह 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में हुक्माराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि टे्रक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते ट्रेक्टर चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





