राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पत्थरबाजी करते हुए मारपीट करने और बाइक में तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में शिवा बस्ती निवासी रामहरि ने पवन, घनश्याम व 5-10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शिवा बस्ती गंगाशहर में 19 अप्रैल की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके घर पर आए और पत्थरबाजी करने लगे।

प्रार्थी के अनुसार आरोपित ने उससे जान से मारने की कोशिश की और घर के बाहर खड़ी बाइक को चूर-चूर कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उस पर हॉकी, बर्छी, लाठियों से मारने लगे और बोले की जान से मार देंगे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




