राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अलसुबह गंगाशहर क्षेत्र में हुए हादसे में दो के बाद तीसरे की मौ हो गयी है। दरअसल अलसुबह स्कार्पियों ने बाइक को टक्कर मार दी थी ।इस हादसे में बाइक सवार महिला और पुरूष की मौत हो गयी थी। वहीं बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे आसपास के लोगों और सामाजिक संगठनों के सेवादारो के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान बालक की भी मौत हो गयी।

 

जानकारी के अनुसार सुबह पलाना गांव की और जाते समय धारणियां पेट्रोल पंप से कुछ ही मीटर आगे स्कािर्पयसों ने बाइक सवार तीनों को टक्कर मार दी थी। तीनों शादी समारोह में काम करने के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं महिला के हाथ-पैर टूट गए। महिला और एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

एक नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में लेखराम, भंवरी देवी और नाबालिग कुलदीप हैघटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पीबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!