राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में शिवाबस्ती निवासी पवन कुमार शर्मा ने अमित कुमार, हेमंत व चार-पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18 अप्रैल की रात को 8 बजे के आसपास शिवाबस्ती की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके बेटे के साथ लाठी डंडो से मारपीट की और गाली गलौच की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!