राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी की पार्किंग जयपुर रोड़ पर 17 अप्रैल की सुबह 10 बजे के असपास की है। इस सम्बंध में भंवराराम नायक ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि गाड़ी चालक ने लापरवाही से तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए वृृंदावन कॉलोनी से बाहर निकलते समय उसकी माँ के टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गयी और उसकी माँ की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!