राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 18 वर्षीय नौजवान की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही कल्याणसर की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार खेताराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई का लड़का मुखराम जो कि 18 वर्ष की आयु का था।

परिवादी ने बताया कि उसके भाई का लड़का खेत में बूस्टर चालू करने के लिए गया। जहां पर उसके भतीजे का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। जिसके चलते उसके भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




