राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। अवैध बजरी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजरी के साथ ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई जसरासर पुलिस ने एसएच 20 बी थाने के सामने 13 अप्रैल की शाम को की। पुलिस ने एक डंफर को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान डंफर में 29 टन अवैध बजरी मिली। डंफर चालक से पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी के साथ डफर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





