राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों की नकदी और बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाल देने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि वर्ष 2015 की जुलाई में उसका सीताराम के साथ विवाह हुआ।

 

विवाह के दौरान उसके परिजनों ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया लेकिन दहेज लोभी ससुराल पक्ष का लोभ खत्म नहीं हुआ। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसे 12 महीने पूर्व तीन बच्चों के साथ घर से यह कहते हुए निकाल दिया कि 6 लाख नकद, बाइक लेकर ही वापिस आना। प्रार्थिया ने बताया कि इसके बाद कई बार पंचायत हुई लेकिन आरोपी नहीं माने और मांग पुरी करने की बात कहीं। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!