राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बूस्टर चालू करते समय पैर फिसल जाने से पानी की डिग्गी में गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के खेत भंवरङ्क्षसह रोही गुनदुंसर में 13 अप्रैल की सुबह की हे। इस सम्बंध में मृतक के भाई रामलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई राजुराम अपने पडोसी के खेत में डिग्गी में बूस्टर चालू करने के लिए गया। जहां पर उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!