


Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियार कारतूसों के साथ पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने 29 मार्च की शाम को रोही ङ्क्षहयादेसर में कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय भींयाराम को अवैध हथियार और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से अवैध पिस्टल व दो कारतूस जब्त किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक से अवैध हथियार के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

