Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार के अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के मालू चौक की है। जहां पर एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में भिड़ गयी। हादसे में कार बुरी तरीके से आगे से क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। ट्रांसफर्मर 11 केवी विद्युत लाईन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक को सकुशल बाहर निकाला गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!