बैठक में कलक्टर हुई नाराज, नोटिस के बाद नहीं आया जवाब तो चार्जशीट के निर्देश-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में 10 साल से पुराने कोर्ट मामलों की सुनवाई प्रतिदिन करें।

 

बैठक में जिला कलेक्टर ने माता-पिता भरण पोषण अधिनियम के मामले लंबित नहीं रखने समेत सीलिंग, इजराय, धारा 183-बी, स्मॉल पेच, मीडियम पेच आवंटन, अतिक्रमण मामलों को लेकर 90-ए, 91-ए, धारा -22, एलआर व पीडीआर एक्ट अंतर्गत वसूली,गैर खातेदारी से खातेदारी इत्यादि की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

 

 

एसडीएम कोर्ट में 20 से 30 वर्ष के 45 और 10 से 20 वर्ष के 874 प्रकरण लंबित
इससे पूर्व एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव ने पीपीटी के जरिए बताया कि जीसीएमएस पोर्टल पर कोर्ट केसेज के अंतर्गत जिले में 20 से 30 वर्ष के कुल 45 मामले लंबित हैं जिनमें बीकानेर के 26 और नोखा के 18 प्रकरण हैं। वहीं 10 से 20 वर्ष के बीच कुल 874 मामले लंबित हैं। जिनमें बीकानेर के सर्वाधिक 303, नोखा के 291 और लूणकरणसर के 100 प्रकरण शामिल हैं।

 

 

रास्ते के 359 प्रकरण लंबित, नई जॉइनिंग वाले पटवारी निस्तारण में करेंगे सहयोग
यादव ने बताया कि जिले में रास्ते के कुल 359 प्रकरण लंबित है। जिनमें से नोखा में सर्वाधिक 88, बीकानेर में 70, लूणकरणसर में 63 प्रकरण शामिल है। जिला कलेक्टर ने शिविरों के दौरान रास्तों के प्रकरण निस्तारित बताने और रिव्यू बैठक में लंबित होने पर नाराजगी जताई। जिला कलेक्टर ने जिले में नई जॉइनिंग वाले 15-15 पटवारियों को तहसीलवार भेज रास्ते के प्रकरणों के निस्तारण में सहयोग लेने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए।

 

जिले में सीमा ज्ञान के 835 मामले लंबित
एडीएम प्रशासन ने बताया कि जिले में सीमा ज्ञान के कुल 835 प्रकरण लंबित हैं। जिनमें से नोखा में सर्वाधिक 220, लूणकरणसर में 217 और बीकानेर में 109 प्रकरण शामिल हैं।जिला कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को सीमा ज्ञान प्रकरण जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

 

लूणकरणसर में 200 हेक्टेयर में इसबगोल फसल में हुआ खराबा
बैठक में जिला कलेक्टर ने फसल खराबा की जानकारी चाही तो लूणकरणसर तहसीलदार ने करीब 200 हेक्टेयर जमीन में इसबगोल फसल में 40 फीसदी से ज्यादा खराबा होना बताया।

 

लाइट्स के अंतर्गत 15 केस एक साल से ज्यादा समय से लंबित
बैठक में एडीएम सिटी रमेश देव ने जिला कलेक्टर को बताया कि लाइट्स (लिटिगेशन इनफार्मेशन ट्रेकिंग एंड इवोल्यूशन सिस्टम) के अंतर्गत जिले में कुल 15 केस ऐसे हैं जो साल भर से ज्यादा समय से लंबित हैं। जिनमें नोखा के 08, बीकानेर के 03 और खाजूवाला, पूगल के 1-1 मामले शामिल हैं। इनमें संबंधित तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिए। लेकिन संबंधित तहसीलदार इनके जवाब भी पेश नहीं कर रहे। जिला कलेक्टर ने अब जल्द कार्यवाही नहीं करने पर चार्जशीट इश्यू के निर्देश दिए।

 

बैठक में सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव, एडीएम सिटी रमेश देव, एसडीएम बीकानेर आईएएस महिमा कसाना, एसडीएम लूणकरणसर स्वाति शर्मा समेत जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!