अचानक जीएसएस में लगी भयंकर आग, दूर तक दिखा धुंआ ही धुंआ, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के रायसर में भंयकर आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना जयपुर रोड़ पर रायसर में स्थित जीएसएस की है। जहां पर आज दोपहर को अचानक से आग लग गयी। आग लगने के कारण धुएं का गुब्बार आसपास के लोगों और राहगीरों को देखने को मिले। आसपास आसमान में धुआं ही धुआं हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड़ और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!