Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ईंट भ_े पर बैकी बालिका के ऊपर से ट्रेक्टर निकालने से उसकी मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 303 आरडी ईंट भ_े पर 24 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में छविनाथ ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए अपपने पिता के साथ बैठी संध्या नाम की बालिका के ऊपर से ट्रेक्टर निकाल दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





