Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर धमकी देने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में उदासर क्षेत्र में रहने वाले शाहबाज ने मुबारक, शेरखान, मुबारक व 5-7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना किशन पैलेसे होटल के पास 25 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि किशन पैलेस होटल के पास आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





