गंगा रेजीडेंसी के फ्लैट में युवक ने किया सुसाइड-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गंगा रेजीडेंसी में रहने वाले युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के सुजानदेसर क्षेत्र में गंगा रेजीडेंसी की है। जहां पर रेजीडेंसी के फ्लैट में तीसरी मंजिल पर रहने वाले सुभाष ने सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

सूचना मिलने पर ख़िसमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, असगर व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। संबंधित गंगाशहर थाना पुलिस टीम की जाँच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल पहुंचाया ।। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, अब्दुल सतार, जुनैद भाई इमरान भाई राजकुमार खडग़ावत मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!