Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूटी सवार युवक के बाइक द्वारा टक्कर मारने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर नंबर 5 में 14 मार्च की रात को साढ़े आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में हिमांशु शर्मा ने कृष्ण नाम के बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा हार्दिक स्कूटी लेकर घर आ रहा था।


इस दौरान पार्क के पास पहुंचा तो बाइक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मार दी। जिससे उसके बेटे की गाड़ी असंतुलित हो गयी और वह गिर गया। गंभीर घायल हालात में उसे पीबीएम ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



