Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक दर्शन करने के लिए आ रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीराम होटल में 13 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में नागौर निवासी डुंगरराम पुत्र टीकूराम ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसके साले का बेटा विक्रम नागौर से अपने दोस्त के साथ देशनोक दर्शन हेतु जा रहे थे। शाम के समय श्रीराम होटल के पास अचानक गाय आ गयी। जिसके चलते गाडी से दिखा नहीं और वह दुर्घटना हो गयी। इस दुर्घटना में उसके साले के बेटे विक्रम की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!