Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पशुओं के बाड़े में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत उपखंड के बीठनोक की है। जहां पर पशुओं के बाड़े में अचानक आग लग गयी। आग लगने के कारण पशुओं के बाड़े में रखा चारा, ग्वार,अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।

 

जानकारी के अनुसार दाऊलाल के बाड़े में अचानक आग लग गयी। जिससे आग की लपटें दूर तक देखी गयी। आसपास के लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। स्थानीय लोगों के प्रसास से आग पर जब तक काबू पाया तब तक काफी नुकसान हो गया था। गनीमत रही कि कोई पशुधन का नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!