नववर्ष की तैयारियां तेज, धर्मयात्रा को लेकर उत्साह, वाहनों से लेकर छतों तक दिखने लगा भगवा

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय नव वर्ष समारोह समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा गुरुवार शाम को सर्किट हाउस के पास वाहनों पर नववर्ष धर्मयात्रा के स्टीकर ध्वज लगाए गए तथा टीशर्ट का वितरण किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता धीरज रांका ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, युधिष्ठर सिंह भाटी, ओम राजपुरोहित, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा, अमर खंडेलवाल, लक्की पंवार, शक्ति सिंह शेरुणा, आनंद अग्रवाल, नरेन्द्र चंचल आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेता महावीर रांका ने वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा कोई सामान्य तिथि नहीं है, इसी दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था, चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते हैं तथा घट स्थापना की जाती है।

 

ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि रचना दिवस, महर्षि गौतम अवतरण दिवस, भगवान झूलेलाल अवतरण दिवस, विक्रम संवत् सहित सभी संवतों का प्रारंभ, आर्य समाज स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संस्थापक डॉ. हैडगेवार का जन्मदिवस भी इसी दिन आता है। इसके साथ ही सीएम भजनलाल द्वारा गत वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष के दिन राजस्थान दिवस मनाने की भी घोषणा की गई थी। अध्यक्ष गणेश बोथरा ने समिति की ओर से बीकानेर महानगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाकर भारतीय नव वर्ष का स्वागत करें, घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा परिवार सहित धर्मयात्रा में शामिल होकर इस उत्सव को भव्य और सफल बनाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!