Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में बज्जू थाना क्षेत्र में थानाधिकारी जगदीश पांडऱ की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध अफीम के साथ एक को गिरफ्ता र किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने बज्जू खालसा में कार्रवाई करते हुए श्रीचंद पुत्र मंगलाराम के पास से 1 किलो 291 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से अवैध नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। जब्त की गयी अवैध अफीम की कीमत बाजार में दो लाख से अधिक आंकी जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!