Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेपर देने गए युवक के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में हताश परेशान परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में रिपेार्ट देते हुए अज्ञात व्यक्ति पर शक जताया है। लापता युवक के रिश्तेदार ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भतीजा 10 मार्च की सुबह 6 बजे के आसपास घर से पेपर देने के लिए शेखावटी कॉलेज के लिए निकला लेकिन पेपर तक वापिस नहीं लौटा। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा बीएसएसी प्रथम वर्ष में अध्ययन कर रहा है लेकिन अब तक कोई सूचना नहीं मिल पायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!