Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में हाल जस्सुसर गेट के बाहर कोठारी हॉस्पीटल के पास रहने वाले पंकज झंवर ने मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में रहने वाले धीरज अग्रवाल पुत्र बाल किशन अग्रवाल फर्म लक्ष्मी अग्रवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि 13 जनवरी 2026 से 13 फरवरी के बीच में उसने आरोपी को 2 लाख 60 हजार रूपए का रो मेटेरियल व पैकिंग मेटेरियल दिलवाया। आरोपी ने उसे धोखा देकर माल व मशीनरी को खुदबुर्द कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!